NKS

Yatharth Sandesh
12 Aug, 2017 (Hindi)
National

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार १० लाख बच्‍चों के लिए आयोजित करेगी हिन्दुत्व से जुडी ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता २०१७’

Sub Category: Bhakti Geet

/
0 Reviews
Write a Review

2082 Views

 

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के सिलसिले में भाजप की उत्तर प्रदेश इकाई २६ अगस्त को राज्य के विद्यालयीन छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करवा रही है। भाजप को आशा है कि, परीक्षा में लगबग ९ लाख से ज्यादा बच्चे भाग लेंगे। इस ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता २०१७’ की तैयारी के लिए भाजपा ने ७० पन्नों की एक पुस्तक तैयार की है। ये पुस्तक राज्य के विद्यालयों में बांटी जाएगी। इस पुस्तक में प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सामग्री और मॉडल प्रश्नोत्तर हैं। ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता २०१७’ की तैयारी के लिए इस पुस्तक का लोकार्पण भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार (३१ जुलाई) को लखनऊ में किया था। इस पुस्तक में बताया गया है कि, स्वामी विवेकानंद ने १८९३ में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस पुस्तक में पूछे गए कुछ प्रश्न सामान्य (निम्न) हैं . . .

प्रश्न : किसने कहा था कि, भारत एक हिंदू राष्ट्र है ?

उत्तर : डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार

प्रश्न : स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्मसम्मेलन में किस धर्म का प्रतिनिधित्व किया था ?

उत्तर : हिन्दू

प्रश्न : महाराजा सुहेलदेव ने किस मुस्लिम आक्रांता को गाजर-मूली की तरह काट दिया था ?

उत्तर : सैय्यद सालार मसूद गाजी

प्रश्न : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किस दल की स्थापना की थी ?

उत्तर : जनसंघ की

प्रश्न : दीन दयाल उपाध्याय की मृत्यु के समय कौन प्रधानमंत्री था ?

उत्तर : इंदिरा गांधी

इस पुस्तक में भारत में प्रथम शीर्षक के तहत देश के पहले गवर्नर जनरल, पहले राष्ट्रपति, पहले उप-राष्ट्रपति, पहले लोक सभा अध्यक्ष, पहले डिप्टी पीएम, पहले कानून मंत्री, पहली महिला मुख्यमंत्री, पहली महिला राज्यपाल इत्यादि की जानकारी दी है। “सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता २०१७” की पुस्तक में दीनदयाल उपाध्याय, केबी हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वीर सावरकर और नानाजी देशमुख जैसे नेताओं के अतिरिक्त राष्ट्रवाद पर सामग्री दी गई है।

पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नोटबंदी समेत केंद्रीय योजनाओं और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए छात्र १६ अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ५ रुपये शुल्क देना होगा। यूपी भाजपा के प्रवक्ता चंद्रमोहन ने मीडिया को बताया है कि, प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से १० छात्रों को चुना जाएगा जिन्हें २५ सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

स्त्रोत : जनसत्ता

Write a Review