Yatharth Sandesh
12 Aug, 2017 (Hindi)
National
कांग्रेस नेता नूरी खान ने जपा ॐ नम: शिवाय और की सुख-समृद्धि की प्रार्थना
Sub Category: Bhakti Geet
/
0
Reviews
/ Write a Review
2007 Views
उज्जैन : अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य नूरी खान ने मंगलवार को भगवा वस्त्र धारण कर हिंदू धर्माचार्यों संग ‘ओम नम: शिवाय’ का जाप किया और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यात्रा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडिया भी जारी किया, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इस पर शहर काजी ने कहा है कि यह केवल पॉलीटिकल स्टंट है।
‘तो आज कर दो फतवा जारी’ शीर्षक के साथ जारी पोस्ट में खान ने लिखा कि, धर्म के ठेकेदार तय नहीं करेंगे कि, अच्छा हिंदू कौन या अच्छा मुसलमान कौन। न केसरिया तेरा है न हरा मेरा है। न भगवा रंग किसी के बाप का है, न हरा रंग। मैंने भगवा रंग भाईचारे और एकता के लिए पहना है। मेरा इस्लाम मेरे पालन का विषय है। अगर किसी अन्य धर्म के सम्मान की बात होगी तो मैं हमेशा आगे रहूंगी। मजहब बैर रखना नहीं सिखाता।
ओम नम: शिवाय का जाप करने से मेरे इस्लाम को कोई खतरा नहीं है। मामले में शहर काजी खलीकुर्रेहमान ने कहा कि, यात्रा का मकसद अगर हिंदू-मुस्लिम एकता है तो बहुत बढ़िया है। मगर जाप करना धर्म का विषय है। साथ जाना अलग बात है। नूरी के जाप से धार्मिकता का कोई लेना-देना नहीं। ये महज राजनीतिक स्टंट है। उनकी पोस्ट ‘तो आज जारी कर दो फतवा जारी” उनकी नादानी है। मैं इसे अच्छा नहीं मानता। फतवे का इससे क्या लेना-देना।
पशुपति नाथ मंदिर से महाकाल तक निकली यात्रा
वाल्मीकि धाम के संस्थापक संत उमेशनाथ महाराज के नेतृत्व में ओम नम: शिवाय जाप यात्रा चामुंडा माता मंदिर चौराहा स्थित पशुपति नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल मंदिर पहुंची थी। बैंड-बाजे और झांकियों संग निकाली यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि, रंगनाथाचार्य महाराज, परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज, रामनाथजी महाराज, इस्कॉन मंदिर के राघव पंडित दास सहित बड़ी संख्या में संत समुदाय और हिंदू धर्म अनुयायी शामिल हुए। तकरीबन १०० मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया।
शिप्रा शुद्धिकरण के लिए १२ अगस्त को जल सत्याग्रह का ऐलान
यात्रा के बाद नूरी खान ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी की दुदर्शा पर पीड़ा व्यक्त की। एक वीडियो के जरिए शिप्रा शुद्धकरण के लिए १२ अगस्त को जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया। कहा कि, वे ऊर्जा मंत्री पारस जैन के बंगले का घेराव करेंगी और शिप्रा का मैला पानी जो पीने लायक नहीं, फिर भी शहर को पिलाया गया, उसके नमूना मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानतंत्री तक को भेजेंगी।
संदर्भ : जागरण

Other Blogs
-
अंतिम उपदेश - परमहंस स्वामी श्री बज्रानन्द जी महाराज -
श्री परमहंस आश्रम शिवपुरी (आश्रम दृश्य) -
मोदी जी को उनके जन्म दिन पर उनकी माँ द्वारा गीता भेंट -
discourse on Guru Purnima festival by maharaj ji -
CM Mulayam singh at ashram -
Geeta in education -
Lalu Yadav at asrham -
CM Akhilesh Yadav at Ashram -
CM Akhilesh Yadav at Ashram -
Prseident of India receiving Yatharth Geeta